छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार पर शिकंजा: सुकमा-बीजापुर में अधिकारियों और शिक्षकों के घर रेड

Must Read

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ में बीजापुर और सुकमा जिले के अलग-अलग जगहों पर ACB और EOW की रेड पड़ी है। सुकमा में DFO समेत छिंदगढ़ और कोंटा के 2 शिक्षकों के घर छापेमार कार्रवाई चल रही है।

वहीं बीजापुर में सहायक आयुक्त के घर में भी छापा मारा गया है। बताया जा रहा है रायपुर से ACB और EOW की टीम पहुंची है जो छापेमारी कार्रवाई कर रही है।

ACB और EOW की टीम विशेष रूप से राजधानी रायपुर से पहुंची है और अधिकारियों के घरों व अन्य ठिकानों पर दस्तावेजों की छानबीन कर रही है।

टीम यह जांच कर रही है कि संबंधित अधिकारियों की आय और संपत्तियों में कोई गड़बड़ी है या नहीं। प्रारंभिक जांच में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे हैं, जिनकी जांच जारी है।

Latest News

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के बेटे पर शराब के नशे में उत्पात का आरोप, दुकान में टक्कर के बाद बुजुर्ग से मारपीट

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में एक बार फिर राजनीतिक रसूख और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल...

More Articles Like This

- Advertisement -