समोसा के लिए बहा खून, होटल में मारपीट

Must Read

दीपका(आधार स्तंभ) :  एक समोसा को लेकर होटल में मारपीट हो गयी और खून बह गया।

पीड़ित राजू दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम तिवरता में रहता है व रोजी- मजदूरी का काम करता है। 01 दिसम्बर को गांव में साप्ताहिक बाजार था। राजू, मोहम्मद कलाम के मुर्गा दुकान में काम कर रहा था। रात्रि 8:30 बजे मुर्गा दुकान के बगल में रिंकु गुप्ता के होटल में नास्ता करने गया था। राजू ने चार समोसा का आर्डर किया तो रिंकू ने चार समोसा लाकर दिया। उसके बाद रिंकु गुप्ता ने राजू के प्लेट से एक समोसा निकाल कर वहीं पर नास्ता कर रहे गांव के राजा, दुर्गा, कलेश्वर को दे दिया।

इसी बात पर तीनों ने नाराज होकर हमें भिखारी समझा है कहकर राजू को गालियां देने लगे। गाली सुनकर बुरा लगा तो राजू ने उन्हें गाली गुप्तार करने से मना किया तब तीनों ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किया। कलेश्वर वहीं पर रखे रिंकु होटल वाले के लोहे के झारा से राजू के सिर पर मारा जिससे सिर से खून निकलने लगा। मारता देख कर मोहम्मद कलाम, राज कुमार यादव एवं आसपास के लोग बीच-बचाव कर छुडाये फिर वे तीनों गाली देते वहां से चले गये। मारपीट से राजू के सिर, गर्दन में चोट आई है।

Latest News

कोयला खदान में अनलोड ट्रेलर में लगी आग, दमकल टीम ने पाया काबू; कोई जनहानि नही हुई

कोरबा (आधार स्तम्भ) :  कोरबा के दीपका थाना क्षेत्र स्थित एसईसीएल दीपका खदान में आज सुबह एक अनलोड ट्रेलर...

More Articles Like This

- Advertisement -