एस ई सी एल क़वार्टर का छज्जा गिरा, बाल बाल बचे मासूम, प्रबंधन नहीं दे रही मेंटेनेंस पर ध्यान

Must Read

दीपका(आधार स्तंभ) : एसईसीएल (SECL) दीपका के गेवरा कॉलोनी के क्वाटर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जहां क्वाटर के छज्जा का एक बड़ा हिस्सा का गिर गया है। वहीं घर के आंगन में खेल रहे दो मासूम बाल-बाल बचे हैं। इस घटना से SECL कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, एसईसीएल कर्मी खगेंद्र प्रसाद नायक गेवरा परियोजना में सीनियर सर्वेयर के पद पर पदस्थ है। वह दीपका गेवरा कॉलोनी के क्वाटर नं 565 में रहता है। आज सुबह अचानक उसके सीलिंग ऊपर से नीचे भरभरा कर आंगन में गिर गया। इस घटना में घर के आंगन में खेल रहे दो मासूम बच्चे बाल-बाल बचे। घटना के बाद श्रमिक संगठन और एसईसीएल के कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।

खगेंद्र प्रसाद नायक ने बताया कि एसईसीएल के सिविल विभाग को कई बार शिकायत किया गया है। लेकिन शिकायत के बाद कोई अधिकारी कंप्लेंट अटेंड करने नहीं आ रहे थे। वहीं घटना की सूचना पर सिविल विभाग के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। आये दिन कर्मचारी कॉलोनी में छज्जा गिरने की घटनाएं घटित होने से कर्मचारी दहशत में जीने को मजबूर हैं। वहीं SECL प्रबंधन की ओर से किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं की जा रही है।

Latest News

कोयला खदान में अनलोड ट्रेलर में लगी आग, दमकल टीम ने पाया काबू; कोई जनहानि नही हुई

कोरबा (आधार स्तम्भ) :  कोरबा के दीपका थाना क्षेत्र स्थित एसईसीएल दीपका खदान में आज सुबह एक अनलोड ट्रेलर...

More Articles Like This

- Advertisement -