प्रत्याशी को नहीं मिला खुद का ही वोट, ई वी एम मशीन में सेटिंग का आरोप

Must Read

धमतरी(आधार स्तंभ) : छत्तीसगढ़ में हुए चुनाव में एक बड़ा ही पेचीदा मामला सामने आया है। इसमें बसपा प्रत्याशी लालचंद पटेल का आरोप है कि उसे खुद का वोट नहीं मिला है। आरोप है कि ईवीएम में सेटिंग की गई है।

जिले की कुरूद और धमतरी विधानसभा क्षेत्र के बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी ने ईवीएम में सेटिंग का आरोप लगाया है और फिर से चुनाव करवाने के लिए आवाज उठाई।

कुरूद के बसपा प्रत्याशी लालचंद पटेल ने बताया कि जिस पोलिंग बूथ में वे वोटर हैं, जिस राउंड में उस पोलिंग बूथ के मतों की गणना हुई। उस बूथ में उसे शून्य वोट मिला। लालचंद ने बताया कि उसके घर में 6 सदस्य हैं, जिन्होंने उनके पक्ष में वोट किया था। वह वोट भी उसे नहीं मिला। ईवीएम में सेटिंग के चलते खुद का वोट भी उन्हें नहीं मिला। वहीं धमतरी के बसपा प्रत्याशी घनाराम साहू ने कहा कि मैं मतगणना से संतुष्ट नहीं हूं। कुरुद में बसपा प्रत्याशी को खुद का वोट नहीं मिला है। इससे आशंका है कि ईवीएम में ऐसी सेटिंग की गई है कि अन्य पार्टियों के वोट भाजपा में बंट गए। इस मामले को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की गई है। उन्हें शिकायत पत्र सौंपकर इस मामले की जांच की मांग की गई है।

Latest News

अधिकार मांगने की सजा में बनाए गए अपराधी, वेतन और सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर किया आंदोलन तो दर्ज हुआ FIR

कोरबा(आधार स्तंभ) : SECL की गेवरा खदान में कार्य कर रही ठेका कम्पनी PNC में कार्यरत भू-विस्थापित कामगारों की...

More Articles Like This

- Advertisement -