ईडी की बड़ी कार्यवाही, चुनाव के लिए भेजे जा रहे बड़ी रकम जप्त

Must Read

रायपुर(आधार स्तंभ) : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बीच का ईडी ने रायपुर और भिलाई में छापेमारी कर 4.2 करोड़ कैश ज़ब्त किया है और बैंक में जमा 10करोड़ फ़्रीज़ किया। ED के मुताबिक़ ये पैसे चुनावों के लिये महादेव एप के प्रोमोटर की तरफ से दुबई से कुरियर के जरिये कार में भेजे जा रहे थे। एजेंसी को इस मामले में छत्तीसगढ़ सरकार के कुछ सरकारी अधिकारियों की भूमिका का शक है। बताया जा रहा है कि ईडी ने भिलाई के हाउसिंग बोर्ड के ब्लाक 15 निवासी असीम उर्फ बप्पा के घर में छापेमारी कर करोड़ों नगदी जब्त किया है।

ईडी एक खुफिया इनपुट पर कार्रवाई कर रहा है कि विधानसभा चुनावों के संबंध में महादेव एपीपी के प्रमोटरों द्वारा छत्तीसगढ़ में बड़ी मात्रा में नकदी ले जाया जा रहा है, एक तलाशी अभियान चला रहा है। ईडी ने महादेव एपीपी के एक कूरियर को पकड़ा है, जो चुनावी खर्चों के लिए बड़ी मात्रा में नकदी पहुंचाने के लिए संयुक्त अरब अमीरात से भेजा गया था। ईडी की इस करवाई को महादेव सट्टा एप से जोड़कर देखा जा रहा है।

Latest News

अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई 22 लाख की संपत्ति की जब्त…

रायगढ़,(आधार स्तंभ) :  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी...

More Articles Like This

- Advertisement -