अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोरबा ने कुलपति बिलासपुर को लिखा पत्र

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : पुनःमूल्यांकन का परीक्षा परिणाम जारी करने के संबंध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोरबा ने शासकीय ई. वी. पी. जी. कॉलेज के प्राचार्य के माध्यम से अटल विहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलपति को पत्र लिखा है।

अभाविप के जिला संयोजक सनी यादव ने कहा है कि पिछली परीक्षा के परिणाम से असंतुष्ट हुए विद्यार्थियों द्वारा पुनः मूल्यांकन हेतु फॉर्म भरा गया था जो कि काफी समय उपरांत भी परिणाम विद्यार्थियों के समक्ष नहीं आ पाया है, जिस कारण सैकड़ों विद्यार्थी भयभीत व चिंतित हैं। इसलिए पिछले परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट हुए विद्यार्थियों द्वारा पुनः मूल्यांकन फॉर्म का परिणाम जल्द से जल्द जारी किया जाए जिससे विद्यार्थी परीक्षा परिणाम जान सकें और आगे की पढ़ाई को सुचारू कर सकें।

Latest News

आदिवासी बालक आश्रम में कथित फर्जी एंट्री का खेल? 40 किमी दूर पदस्थ अधीक्षक को अतिरिक्त प्रभार… आखिर क्यों?

50 सीटर आश्रम में 34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 बच्चों का घर पर रहने का दावा; अधीक्षक की...

More Articles Like This

- Advertisement -