हड़ताल अवधि का भी मिलेगा मानदेय, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं में हर्ष

Must Read

रायपुर/कोरबा (आधार स्तंभ) : अपनी मानदेय वृद्धि, नियमितिकरण सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को हड़ताल अवधि का मानदेय देने के संबंध में शासन के निर्देश पर विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। हड़ताल पर रहे इन कर्मचारियों को 43 दिन का मानदेय भुगतान किया जाएगा। इन्होंने 23 जनवरी से 6 मार्च 2023 तक की अवधि में हड़ताल किया था। शासन द्वारा लिए गए संवेदनशील निर्णय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है कि उनके हड़ताल अवधि का मानदेय नहीं काटा जा रहा है। इस संबंध में प्रदेश भर के परियोजना के लिए राशि का आवंटन जारी कर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि इसमें किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता ना की जाए अन्यथा इसके लिए संबंधित परियोजना अधिकारी जिम्मेदार होंगे। भुगतान करने के पश्चात का प्रमाण पत्र भी देना होगा।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -