गले से मंगलसूत्र छीन कर भागे, लुटेरों की तलाश कर रही पुलिस

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : बाइक पर सवार होकर आए दो लोगों ने दिया लूट की घटना को अंजाम। दोनों आरोपियों की पुलिस कर रही तलाश।

पीड़ित महिला श्याम बांगो थाना अंतर्गत माचाडोली में बुल्लर साईड सागौन प्लांट में रहती है व घरेलू काम करती है। घटना 11 सितंबर की है। उस दिन उसका पति जंगल तरफ गाय-बकरी चराने चला गया था। दोपहर लगभग 12:30 बजे पीड़िता अपने घर के दरवाजे के पास अकेली खड़ी थी। उसी समय दो व्यक्ति पल्सर मोटर सायकल से आये सड़क में एक व्यक्ति मोटर सायकल से उतरकर पास आया, जो अपने मुंह में काला कपड़ा बांधा हुआ था। पास आकर पीने के लिये पानी मांगा और अचानक गले में पहने मंगलसूत्र को झटककर अपने साथी के साथ मोटर सायकल में पीछे बैठकर भाग गया। भागते समय मोटर सायकल चलाने वाला अपने साथी को जल्दी भागो शिवा बोल रहा था। लूट होने पर महिला जोर-जोर से चिल्लाई लेकिन तब तक दोनों युवक भाग गये। सोने का पुराना मंगलसूत्र में 10 ग्राम सोने का छोटा लाकेट लगा था जिसकी कीमत लगभग 30,000 रूपये बताई गई है। घटना के संबंध में गांव के लोगों को तथा पति को बताई। पता तलाश करते रहने के बाद 16 सितम्बर को पति के साथ बांगो थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया। धारा 392, 34 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर पतासाजी किया जा रहा है।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -