सेंधमारी कर 70 हजार की चोरी, ग्राहक सेवा केंद्र में साल भर में दूसरी चोरी

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : जिले में सीविल लाईन थानांतर्गत जिला जेल के पास संचालित भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में सेंधमारी कर अज्ञात आरोपियों ने लाॅकर में रखे 70 हजार रुपए ले उड़े। चोरों ने सेवा केंद्र के पिछले दीवार में सेंध लगाई और माल लेकर रफु चक्कर हो गए। ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक सुबह आया तब उसे घटना की जानकारी हुई। संचालक तुरंत सीविल लाईन थाना पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।

जानकारी के अनुसार साल भर पूर्व सितंबर माह में ही ग्राहक सेवा केंद्र में रात के वक्त चोरों ने छज्जा तोड़कर दो लाख 80 हजार रुपए की चोरी कर ली थी जिसकी रिकव्हरी अब तक नहीं हो सकी है। हालांकि उस मामले में आरोपियों ने करीब 40 हजार रुपए नकदी रकम झाड़ियों में छोड़कर फरार हो गए थे। संचालक की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Latest News

सत्ता मिलते ही आंखों पर पट्टी बंध गई भाजपा नेताओं के,“बालको नगर की जन-समस्याओं पर शासन-प्रशासन सुस्त,जनता त्रस्त”: सीपीआई

  कोरबा(आधार स्तंभ) :  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड पवन कुमार वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बालको...

More Articles Like This

- Advertisement -