कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार को घेरने की तैयारी, 13 सितम्बर को करेंगे रेल रोको आंदोलन

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस अब हर तरफ से भाजपा को गिरने की रणनीति बना रही है। ट्रेन बंदी के मुद्दे को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार और रेलवे के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। प्रदेश भर में 13 सितंबर को कांग्रेस द्वारा रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रभारियों की नियुक्ति भी की है। कल दोपहर जिला कांग्रेस कार्यालय में धरमजयगढ़ विधायक और इस कार्यक्रम के कोरबा जिला प्रभारी लालजीत सिंह राठिया ने प्रेस वार्ता कर बताया कि रेलवे के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन चलेगा। 9 सितंबर को सभी प्रभारी अपने-अपने जिलों में प्रेसवार्ता लेंगे इसमें केंद्र सरकार की यात्री विरोधी रवैया की जानकारी आम लोगों को दी जाएगी। फिर 10 सितंबर, 11 सितंबर व 12 सितंबर को पांपलेट पोस्टर के जरिए जन जागरण अभियान चलाया जाएगा और 13 सितंबर को प्रदेश भर में रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में धर्मजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया, नगर पालिका निगम कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी, जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष सपना चौहान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संतोष राठौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest News

पारिवारिक तनाव और नशे की लत से टूटा युवक, घर में लगा ली फांसी…

धमतरी,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आत्महत्या के मामलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा...

More Articles Like This

- Advertisement -