कोरबा पुलिस का मानवीय कार्य, बुजुर्ग महिला के लावारिश शव का किया अंतिम संस्कार

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : एक बार फिर कोरबा में पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। जिसमे नदी में बह कर आए एक बुजुर्ग महिला के शव की शिनाख्ती नही होने पर सप्ताह भर बाद पुलिस ने उसका विधि विधान से अंतिम संस्कार कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मामला कोतवाली क्षेत्र के सर्वमंगला चौकी का है। कुछ सप्ताह पहले हसदेव नदी में एक महिला की लाश मिली थी।

लाश को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। पुलिस द्वारा शिनाख्त करने का काफी प्रयास किया गया, मगर काफी दिनों बाद भी मृतका के परिजन नहीं पहुंचे। बॉडी डीकंपोज होना शुरू हो गई थी लिहाजा सर्वमंगला पुलिस चौकी के प्रभारी वैभव तिवारी ने अपने मातहतों के साथ महिला के शव का विधि विधान से अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस के इस मानवीय कार्य को लेकर काफी चर्चाएं हैं।

Latest News

बांगो बांध अलर्ट जलस्तर बढ़ा, गेट खोलने की तैयारी:हसदेव नदी किनारे क्षेत्र में अलर्ट, बाढ़ प्रभावित गांवों में मुनादी कराने के आदेश…

कोरबा(आधार स्तंभ)  : कोरबा में लगातार हो रही बारिश के बीच मिनीमाता बांगो बांध प्रशासन ने वर्षाकाल 2026 को लेकर...

More Articles Like This

- Advertisement -