चोरों ने बोला रात में धावा, लाखों की चोरी, अलमारी को उठा के बाहर ले गए

Must Read

बरपाली(आधार स्तंभ) : कोरबा के उरगा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम सराईडीह निवासी सुखलाल कंवर के घर पर चोरों ने धावा बोल दिया। आलमारियों को तोड़कर उसमें रखे नगदी और जेवरातों को चोर उठा ले गए। चोर इतने दुस्साहसी थे कि घर में रखी आलमारी भी उठा ले गए और उसे घर से दूर सामान निकाल लेने के बाद फेंक दिया।

गृहस्वामी सुखलाल कंवर ने बताया कि रात 3:30 बजे जब वह लघुशंका के लिए कमरे से बाहर निकला तो उसने घर के अन्य दरवाजे खुले देखें। सब को जगा कर देखा तो पाया गया कि चोर सारा कीमती सामान और नकदी ले भागे है। प्रार्थी के बयान के अनुसार नगदी और जेवरात सहित करीब 5 लाख से अधिक की चोरी हुई है।

Latest News

हर्षोल्लास के साथ प्राइमेक्स एजुकेशन में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

| कोरबा (आधार स्तंभ)  : "टैली एजुकेशन, बेंगलुरु'' से मान्यता प्राप्त कोरबा के एकमात्र टैली ट्रेनिंग एवं असेसमेंट सेंटर "...

More Articles Like This

- Advertisement -