कर्ज चुकाने बैंक प्रबंधन ने डाला दवाब, दुकान सीज करने की दी धमकी, व्यथित व्यवसायी ने मौत को लगाया गला

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : एक व्यवसायी ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। प्रारंभिक तौर पर बात सामने आई है कि बैंक से लिए गए कर्ज को चुकाने के लिए बैंक प्रबंधन द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा था, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर चौक में इंडियन काफी हाऊस के पास श्याम ऑटो डील का संचालन भुनेश्वर गोस्वामी के द्वारा किया जा रहा था। उसने कल दोपहर खपरा भट्ठा, कांशीनगर स्थित अपने निवास में फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस वहाँ पहुंची और मर्ग पंचनामा बाद शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि उसने एक बैंक से लगभग 9 लाख रुपए का कर्ज ढाई साल पहले लिया था। जिसकी अदायगी धीरे-धीरे कर रहा था। बैंक प्रबंधन द्वारा उसे तत्काल पैसा जमा करने के लिए कहा जाने लगा और बैंक के कर्मचारी उसके दुकान पहुुंचकर दुकान सीज करने की चेतावनी दे गए थे। परिजन के मुताबिक बैंक प्रबंधन के रवैया से वह काफी परेशान और मानसिक तनाव में था। इसके बाद उसने यह कदम उठाया। बहरहाल पुलिस विवेचना के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Latest News

कवर्धा में अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 300 क्विंटल धान से भरा ट्रक जब्त

कवर्धा,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही अवैध धान के...

More Articles Like This

- Advertisement -