अंधविश्वास ने ली पत्नी की जान, पति अस्पताल में भर्ती

Must Read

उरगा(आधार स्तंभ) : सामान्य बीमारी होने पर डाक्टर के बजाए बैगा के पास उपचार कराने पति- पत्नी पहुंच गए। भूत- प्रेत उतारने के नाम पर बैगा ने दोनों को दवा थमा दिया। सेवन करने पर दोनों का स्वास्थ्य बिगड़ गया।

उपचार के दौरान पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति का उपचार जारी है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।आधुनिकता के युग में आज भी लोग अंधविश्वास के चक्कर में पड़ कर अपना जीवन खतरे में डाल रहे है। उरगा थाना अंतर्गत ग्राम बरबसपुर में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां सामान्य बीमारी होने पर रामाधार पटेल व उसकी पत्नी सुशीला पटेल डाक्टर के पास जाने के बजाए बैगा के पास पहुंच गए। उन्हें शक था कि किसी ने जादू टोना कर दिया है, इसलिए संतान नहीं हो रहा। झाड़ फूंक कराने से बाधाएं दूर हो जाएगी। बैगा ने उन्हें कुछ दवा दे दिया। जिसे दोनों ने सेवन कर लिया। इसके बाद दोनों उल्टियां करने लगे, तबियत बिगड़ने पर आनन-फानन में स्वजनों ने दोनों को उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पत्नी सुशीला की मौत हो गई।वहीं पति रामाधार की हालत खराब है और उसका उपचार किया जा रहा है। जिला अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। वैधानिक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल मृतका के स्वजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है।

Latest News

सलिहाभांठा में श्मशान घाट बना गौठान! गायों का डेरा, कचरे का ढेर, पंचायत बेखबर, जनप्रतिनिधि दूसरे ग्राम की सफाई में व्यस्त

अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण परेशान, श्मशान घाट की बदहाली ने पंचायत की व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, स्वच्छता...

More Articles Like This

- Advertisement -