जय बुढा देव कॉलेज कटघोरा के स्नातकोत्तर परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत”

Must Read

कोरबा (आधार स्तम्भ)। जनजाति जिला कोरबा के दूरस्थ अंचल ग्राम रामपुर में स्थित जय बुढा देव कॉलेज कटघोरा में महाविद्यालय के प्रारंभ से ही परीक्षा परिणाम अच्छा रहा है। इस वर्ष स्नातकोत्तर पूर्वार्ध (राजनीति विज्ञान) एवं स्नातकोत्तर उत्तरार्ध (हिंदी साहित्य) का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत आया है। कॉलेज प्रबंधन और महाविद्यालय के विद्वान प्राचार्य डॉ प्यारेलाल आदिले तथा समस्त प्राध्यापकों के उचित मार्गदर्शन में अध्ययनरत विभिन्न संकाय और कक्षाओं के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम विगत सभी वर्षों में बेहतरीन आते रहा है।

महाविद्यालय में शैक्षणिक कार्य के अतिरिक्त खेलकूद, व्यायाम एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों सहित विभिन्न विषयों पर व्याख्यान माला सतत रूप से आयोजित किया जाता रहा है। यह महाविद्यालय ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले विद्यार्थियों को एक सुनहरा अवसर प्रदान करते हुए शिक्षा के विस्तार और गुणवत्ता में मील का पत्थर साबित हो रहा है।

Latest News

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व की बड़ी कार्रवाई: 4 साल में 956 हेक्टेयर वनभूमि अतिक्रमण मुक्त, 400 से ज्यादा शिकारी गिरफ्तार…

गरियाबंद/धमतरी,(आधार स्तंभ)  : उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व (USTR) ने वन्यजीव संरक्षण की पारंपरिक व्यवस्था से आगे बढ़ते हुए एक आधुनिक...

More Articles Like This

- Advertisement -