ठेका कंपनी के सुपरवाइजर से लूट:पैर में चाकू घोंपकर किया घायल

Must Read

नगद, मोबाइल और बाइक लेकर फरार हुए तीनों बदमाश

कोरबा (आधार स्तम्भ)। कोरबा जिले की रिहायशी कॉलोनी में लाखों रुपए की लूट के बाद रविवार को दूसरी वारदात भी सामने आई है। यहां गंगानगर के पास सड़क पर खड़े 3 बदमाशों ने ठेका कंपनी के सुपरवाइजर का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की और इसके बाद पैर में चाकू घोंपकर उसे घायल कर दिया। इसके बाद उसकी बाइक, 10 हजार नगद और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, दीपका थाना अंतर्गत गांधीनगर सिरकी में श्रीराम कोहराम (32 वर्ष) निवास करता है। वह शाह ट्रांसपोर्ट कंपनी में सुपरवाइजर है। रोजाना की तरह रविवार की रात श्रीराम ड्यूटी के लिए कुसमुंडा जाने को निकला था। वह रात करीब 9 बजे कुसमुंडा दीपका मार्ग पर गंगानगर के पास पहुंचा था, इसी दौरान सड़क किनारे खड़े 3 युवकों ने जबरदस्ती उसका रास्ता रोक लिया। उन्होंने युवक श्रीराम के रुकते ही उसकी बाइक की चाबी छीन ली।

पीड़ित का इलाज अस्पताल में जारी।

जब उसने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान एक आरोपी ने युवक के पैर में चाकू घोंप दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों बदमाश उसकी जेब में रखे 10 हजार रुपए, मोबाइल और पल्सर बाइक लूटकर फरार हो गए। किसी तरह युवक मदद के लिए बस्ती वासियों के पास जा पहुंचा। उसने एक ग्रामीण के मोबाइल से अपने बड़े भाई प्रकाश राम को घटना की जानकारी दी।

आरोपी ने युवक के पैर में चाकू घोंप दिया था।

खबर मिलते ही प्रकाश मौके पर पहुंचा। उसने आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल छोटे भाई को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने कुसमुंडा थाने में केस दर्ज कराया है।कुसमुंडा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और पीड़ित का बयान दर्ज किया। उन्होंने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है।

मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।

चाकू और कट्टे की नोक पर लाखों रुपए की लूट

शनिवार को कोरबा जिले में चाकू और कट्‌टे की नोक पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। बदमाश अचानक से घर में घुसे और इसके बाद बुजुर्ग को बंधक बनाया, फिर अलमारी में रखे पैसे और गहने लेकर भाग गए। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, एमपी नगर में राजकुमार निर्मलकर का परिवार निवास करता है। राजकुमार पत्नी, बच्चे और अपनी मां के साथ रहते हैं। शनिवार को राजकुमार अपनी पत्नी के साथ किसी के यहां दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। शनिवार रात को करीब 8 बजे राजकुमार की मां और बेटी घर पर अकेली थी। उसी दौरान 4 बदमाश घर में घुस गए और बुजुर्ग महिला को चाकू और कट्‌टा दिखाया, फिर टेप और रस्सी से महिला को बांध दिया। इसके बाद लड़की को लेकर कमरे में गए। उससे अलमारी में रखे 5 लाख कैश और 5 तोला गहने निकलवाए। फिर नगद और गहने लेकर वहां से फरार हो गए।

Latest News

रायगढ़(आधार स्तम्भ) :  जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है।...

More Articles Like This

- Advertisement -