मालगाड़ी से कटकर अधेड़ ने दी जान

Must Read

कैंसर की बीमारी से परेशान था, अचानक घर से निकला तो फिर लौटा ही नहीं

कोरबा (आधार स्तम्भ)।  कोरबा में एक अधेड़ उम्र के शख्स ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। वो कैंसर की बीमारी से परेशान था। इस बीच वह घर से अचानक निकला गया। फिर लौटा ही नहीं। कई टुकड़ों में उसका शव मिला। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

फोकटपारा का रहने वाला पंचम सिंह ठाकुर कैंसर की बीमारी से परेशान था। कई जगह इलाज कराने पर भी उसे राहत नहीं मिली। खाने-पीने में भी दिक्कत होती थी। इसलिए वो काफी परेशान रहता था। इस बीच अचानक से शनिवार सुबह घर से निकल गया था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला।

बताया गया कि सर्वमंगला मंदिर रेलवे पुल के पास शाम को उसका शव पटरी पर कई टुकड़ों में मिला था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। आस-पास के लोगों को भी सूचना दी गई थी। जिसके बाद मामले में जांच शुरू की गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में जांच जारी है।

Latest News

नर्सिंग-कॉलेजों में 100% महिला-आरक्षण, स्वास्थ्य-पीएससी सचिव को अवमानना नोटिस फैसले के तीन साल बाद भी अमल नहीं…

बिलासपुर (आधार स्तंभ) :  हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने 100% महिला आरक्षण को असंवैधानिक करार देकर निरस्त कर दिया...

More Articles Like This

- Advertisement -