कोरबा शहर में डकैती, दादी पोती को बंधक बनाकर ले उड़े लाखों रुपए

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : कोरबा शहर के एमपी नगर कॉलोनी में बीती रात्रि डकैती की घटना को अंजाम दिया गया। राजकुमार निर्मलकर नामक व्यक्ति परिवार के साथ ग्राम नरियरा अकलतरा दशगात्र में शामिल होने गया है। राजकुमार की मां और उनकी नाबालिग बेटी घर में थे। रात्रि में चार लोग उनके घर में घुसे और दोनों को रस्सी से बांधकर घर से लाखों रुपए लेकर चंपत हो गए।

बताया जाता है कि डकैतों के हाथ में चाकू और रिवाल्वर भी था। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस के अलावा अन्य क्षेत्रों की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पता चला है कि पुलिस द्वारा नाकेबंदी भी की जा रही है।

Latest News

BMW कार की सनरूफ खोलकर डांस कर रही थी युवती, कार जब्त; बॉयफ्रेंड को पकड़ थाने ले गई पुलिस…

बिलासपुर(आधार स्तम्भ) :  एक कार सवार युवती ने खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी की। युवती चलती BMW कार की सनरूफ...

More Articles Like This

- Advertisement -