राष्ट्रीय राजमार्ग में हादसा, एक की मौत दूसरा घायल। राजमार्गों में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला

Must Read

जगदलपुर(आधार स्तंभ) : आज सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की ठोकर से पैदल चल रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को भानपुरी अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे मेकाज भेज दिया गया है।

कोंडागांव कोतवाली थाना प्रभारी प्रह्लाद यादव ने बताया कि मंगलवार की सुबह घोड़ागांव के पास एक अज्ञात वाहन की ठोकर से 2 युवकों के घायल होने की सूचना पर पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची, जहां एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरा घायल था।

जानकारी मिली कि मृतक गीदम निवासी सुशांत ठाकुर और कर्नाटक निवासी फयाद (24 वर्ष) जो कि भानपुरी में गोठान में काम करने के बाद नाश्ता करने के लिए पैदल ही निकले थे कि अचानक वाहन की ठोकर से सुशांत की मौत हो गई, जबकि घायल को मेकाज रिफर कर दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है, वहीं अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दिया गया है।

Latest News

जिले के डिजिटल मीडिया जगत के लिए शुक्रवार का दिन रहा ऐतिहासिक और यादगार, महत्वपूर्ण बैठक के बाद वर्ष 2026–2028 के लिए नई कार्यकारिणी...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  जिले के डिजिटल मीडिया जगत के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक और यादगार बन गया, जब...

More Articles Like This

- Advertisement -