Korba : इंडियन बैंक में अज्ञात कारणों से लगी आग, मची अफरातफरी

Must Read

मौके पर फंसे कई लोग, बचाने का प्रयास जारी 

करीब आधा दर्ज़न दुकान भी आये चपेट में

कोरबा (आधार स्तम्भ)। जिले से अभी अभी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है । जिसमे प्रेस कॉम्प्लेक्स स्थित इंडियन बैंक में अज्ञात कारणों से आग लग लगी । जिसमे आग लगते ही खिड़की से धुएं के गुब्बारे उठने लगे ।

कोरबा के टीपीनगर क्षेत्र में आगजनी की एक बड़ी घटना सामने आई है जहां ट्रांसपोर्टनगर चौक पर के पास संचालित करीब आधा दर्जन दुकानों में भीषण आग लग गई। आग कैसे और क्यों लगी इस बात का पता नहीं चल सका है। घटना के दौरान कई लोग मौके पर फंसे हुए है जिन्हें दमकल विभाग के माध्यम से बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

टीपी नगर ईलाके के एक कमर्शियल काॅम्प्लेक्स में लगी आग के चलते कई दुकाने आग की चपेट में आ गई। आगजनी की इस घटना में व्यवसायिक काॅम्प्लेक्स में कई लोग फंस गए जिन्हें दमकल विभाग की सहायता से बाहर निकालने का प्रयास जारी है।

Latest News

13.70 लाख के चोरी के माल के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, शातिर चोर गिरोह का खुलासा

बेमेतरा,(आधार स्तंभ) :  जिले में चोरी और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ बेमेतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर...

More Articles Like This

- Advertisement -