सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने किया एनकेएच सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में एंजियोग्राफी एवं एंजियोप्लास्टी की सुविधा का शुभारंभ

Must Read

कोरबा (आधार स्तम्भ) । एनकेएच सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में कैथलैब का शुभारंभ शनिवार को सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने किया। इस मौके पर उन्होंने कोरोना काल में डॉक्टरों द्वारा की गई सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि मरीजों को सुलभ और सस्ता ईलाज मिले।

एनकेएच की प्रशंसा करते हुए श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कहा कि प्राकृतिक आपदा कभी भी बता कर नहीं आती। कोरोना महामारी के समय निजी क्षेत्र के अस्पतालों ने लोगों के ईलाज करने में काफी हद तक सहयोग किया था जिससे महामारी पर काबू पाया जाना संभव हुआ। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र में इतनी सुविधाओं से सुसज्जित अस्पताल अपने आप में कीर्तिमान है। मैं डॉक्टर तो नहीं हूँ लेकिन प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बीच-बीच में चिकित्सकों से बातचीत करती रहती हूँ। डॉ. सूर्यवंशी से कई बार मेरी बात होती रहती है। डॉक्टर वास्तविकता में भगवान का रूप होते हैं।

Latest News

नो एंट्री में घुसा ट्रक, स्कूटी सवार को कुचला,मौके पर ही मौत

कोरबा(आधार स्तंभ)  :  शहर के सबसे व्यस्ततम सीएसईबी चौक पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक की...

More Articles Like This

- Advertisement -