फैक्ट्री में बॉयलर फटा, फिर लगी आग

Must Read

5 किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार

कोरबा की एक फैक्ट्री में अचानक से बॉयलर फट गया। जिसके बाद भीषण आग लग गई। राहत की बात ये रही कि घटना के वक्त आस-पास कोई कर्मचारी नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

वहीं धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दहशत में आ गए। इसके अलावा धुएं का गुबार इतना जबरदस्त था कि 5 किलोमीटर दूर तक लोगों ने देखा। हादसे के 1 घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका है।

इंडस्ट्रियल एरिया में वेस्टर्न इलेक्ट्रोड्स कंपनी है। यहां कार्बन पेस्ट निर्माण का काम किया जाता है। बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह 7 बजे के आस-पास हुआ है। उस वक्त फैक्ट्री में कोई नहीं था। बाहर केवल गार्ड ड्यूटी में तैनात थे।

दमकल की 3 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया है।
दमकल की 3 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया है।

अचानक से हुए इस हादसे के बाद गार्ड ने और आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई थी। जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद करीब 8.30 बजे आग पर काबू पाया जा सका है। आग बुझाने 3 दमकल की वाहनों का इस्तेमाल किया गया था।

दमकल कर्मियों ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।

घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मगर पुलिस ने किसी तरह से उन्हें मौके से भगा दिया। ऐसा कहा जा रहा है कि बॉयलर में लोड ज्यादा था। जिसके चलते ब्लास्ट हुआ है। फिलहाल बॉयलर फटने के असल कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस हादसे में अंदर रखा सामान भी जलकर राख हो गया है।

Latest News

नोवा स्पंज आयरन प्लांट में बीती रात भीषण आग लगने से मचा ,आग की चपेट में आने से तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

बिलासपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां बिल्हा क्षेत्र में स्थित नोवा...

More Articles Like This

- Advertisement -