CSEB के इंजीनियर ने की आत्महत्या, हॉस्टल में लगाई फांसी

Must Read

कोरबा (आधार स्तम्भ)। कोरबा में CSEB के इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली है। उसने हॉस्टल के कमरा नंबर 10 में फांसी लगाई है। साथियों ने उसका कमरा खटखटाया, तो दरवाजा नहीं खुला। जिसके बाद खिड़की से देखने पर उसका शव फंदे पर लटका हुआ दिखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र का है।

कृष्ण कांत साहू CSEB में ट्रेनी इंजीनियर के रूप में काम करता था। इस वजह से वह पिछले दस माह से जीटी हाॅस्टल में रह रहा था। रोज की तरह वह रविवार रात को भी खाना खाकर अपने कमरे में चला गया। मगर सोमवार सुबह काफी देर तक उसने दरवाजा नहीं खोला।

इसी पंखे पर युवक ने फांसी लगाई है।

उधर, काफी देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर उसके साथियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद खिड़की से देखने पर उसकी आत्महत्या करने की बात पता चली। इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस को दी गई थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल ये नहीं पता चला सका है कि युवक ने ऐसा क्यों किया। मामले में जांच जारी है।

Latest News

बेलगाम रफ्तार के फेर में पलटा ट्रैक्टर, चालक ने गंवाई जिदगी

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  वाहन चालकों को सावधान करने के लिए सडक़ों के किनारे कई प्रकार के बोर्ड लगाए जाते हैं। इनमें...

More Articles Like This

- Advertisement -