मंत्री जयसिंह ने किया भूमिपूजन, जायसवाल समाज का बनेगा सामाजिक भवन

Must Read

कोरबा (आधार स्तम्भ).  मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है और यही पुरानी कहावत से प्रत्येक मनुष्य का समाज के प्रति कर्तव्य और दायित्व आरंभ हो जाता है। स्वयं मात्र अपने लिए जीने वाला मनुष्य समाज में कभी आदर नहीं पा सकता। इसलिए मनुष्य समाज के लिए जितना कारगर सिद्ध होगा उसकी प्रतिष्ठा समाज में उतनी अधिक होगी।

यह बात राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने वार्ड क्रमांक 25 में जायसवाल समाज एवं थर्ड जेंडर समाज के सामाजिक भवन निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि जो लोग समाज से जुड़कर सामाजिक कार्यों में कदम से कदम मिलाकर कार्य करते हैं वे समाज में जागरूकता पैदा करना, लोक कल्याण के लिए आदर्शों की स्थापना करना, सामाजिक बुराइयों को समाप्त करना व समाज में स्वस्थ मनोरंजन की व्यवस्था करना प्राथमिकता समझते हैं और वे इसी मार्ग पर चलकर समाज के हर एक व्यक्ति के साथ खड़े रहते हैं।

महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, पार्षद शैलेन्द्र सिंह, अनुज जायसवाल, आशा जायसवाल ने भी संबोधित किया। कलार समाज के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि जयसिंह अग्रवाल सहित सभी विशिष्ट अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में एल्डरमेन गीता गभेल, ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, अवधेश सिंह, उपस्थित थे।

Latest News

जिले में खाद्यान वितरण की समस्याओं को लेकर जिला युवा कांग्रेस ने सौपा पत्र,खाद्य शाखा के मुख्य अधिकारी के ने दी लिखित आश्वासन

बाकिमोगरा (आधार स्तम्भ) : जिले में खाद्यान वितरण की समस्याओं को लेकर जिला युवा कांग्रेस ने सौपा पत्र 10...

More Articles Like This

- Advertisement -