कोरबा सांसद 7 दिवसीय प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी

Must Read

कोरबा (आधार स्तम्भ)।  कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत 22 अप्रैल तक संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगी एवं विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को उनका कोरबा आगमन हुआ। 18 अप्रैल को स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगी। 19 अप्रैल को प्रात:  10.30 बजे कोरबा से ग्राम राहा कटघोरा के लिए प्रस्थान करेंगी। दोपहर 5 बजे ग्राम कसरेंगा से बैकुंठपुर, जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के लिए प्रस्थान करेंगी। शाम 7.30 बजे बैकुंठपुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर आगमन एवं रात्रि विश्राम करेंगी। 20 अप्रैल को प्रात: 10.30 बजे बैकुंठपुर में आयोजित दिशा समिति की बैठक में सम्मिलित होंगी।

21 अप्रैल को प्रात: 10.30 बजे बैकुंठपुर से मरवाही, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के लिए प्रस्थान करेंगी। दोपहर 12 बजे मरवाही आगमन एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगी। दोपहर 4 बजे मरवाही से कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगी। सायं 7.30 बजे कोरबा आगमन एवं रात्रि विश्राम करेंगी। 22 अप्रैल को प्रात: 10.30 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगी। दोपहर 4 बजे कोरबा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगी। रात्रि 7.30 बजे स्पीकर हाऊस रायपुर पहुंचेंगी।

Latest News

खबर प्रकाशित होने के बाद भी सहायक आयुक्त मौन! बरपाली आश्रम में कथित फर्जी एंट्री पर कार्रवाई का इंतजार

50 सीटर आश्रम में 34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 बच्चों के घर पर रहने का आरोप; 40 किलोमीटर...

More Articles Like This

- Advertisement -