बाल मेला सह क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत रहीं मुख्य अतिथि

Must Read

पाली (आधार स्तंभ) : शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय उरांवपारा, पोलमी में दिनांक 16 नवंबर 2026, सोमवार को बाल मेला सह क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद माननीया श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत एवं क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। बाल मेले में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों एवं आकर्षक स्टॉल लगाए गए। वहीं क्रिकेट प्रतियोगिता में चार टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए, जिसमें बच्चों ने शानदार खेल प्रतिभा एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियां भी अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यालय द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना की।

सांसद पुत्र एवं युवा नेता श्री सूरज महंत ने अपने उद्बोधन में बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉल एवं क्रिकेट प्रतियोगिता की सराहना करते हुए विद्यालय में आवश्यक संसाधनों की पूर्ति का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने अपनी स्वेच्छा से विद्यालय को दो कंप्यूटर प्रदान करने की घोषणा की।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए विद्यालय के प्रधान पाठक डॉ. सुशील तिवारी ने विद्यालय परिसर में 100 मीटर सीसी रोड निर्माण एवं खेल मैदान के समतलीकरण की मांग रखी। इस पर सांसद महोदया ने सांसद निधि से उक्त कार्यों को कराने की घोषणा की।

कार्यक्रम को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मनोज चौहान, पूर्व विधायक प्रतिनिधि श्री सत्यनारायण पैकरा एवं जिला पंचायत सदस्य श्री कौशल सिंह नेटी ने भी संबोधित किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पंचायत पोलमी के सरपंच श्री सुशील जगत, उपसरपंच श्री शिवनारायण यादव, एसएमसी अध्यक्ष श्री संतराम पटेल, एसएमसी उपाध्यक्ष श्री रतिराम तिर्की, सेवानिवृत्त सीईओ श्री प्रेमसिंह मरकाम एवं समस्त विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री विनय पांडेय एवं श्री संतोष कर्ष द्वारा किया गया।

Latest News

तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को मारी टक्कर, किसान की मौके पर मौत; पिता-पुत्र गंभीर

बिलासपुर,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी में सोमवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...

More Articles Like This

- Advertisement -