भिलाई (आधार स्तंभ) : आकाशगंगा के हिमालय कॉम्प्लेक्स में शनिवार शाम एक युवक का शव मिला। उसकी पहचान 20 वर्षीय निहाल सिंह के रूप में हुई। कॉम्प्लेक्स की एक मोबाइल दुकान के संचालक के मुताबिक, निहाल कुछ देर पहले उनकी दुकान पर आया था और उसने किस्तों पर आईफोन खरीदने की प्रक्रिया पूरी की थी।

दुकान से निकलने से पहले आई थी कॉल
सुपेला पुलिस ने शव को अस्पताल के शवगृह में रखवाया और निहाल के परिजनों को घटना की जानकारी दी। शुरुआती तौर पर आत्महत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फोन पर हुई बातचीत का घटना से कोई संबंध था या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।




