सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा फरार वारंटियों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  नवरात्रि एवं आगामी दशहरा पर्व के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा फरार वारंटियों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पिछले सात दिनों के दौरान कोरबा पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कुल 133 वारंटों की तामीली की है। इनमें 71 स्थायी वारंटों की तामीली और 62 गिरफ्तारी वारंटों की तामीली की गई।वारंटियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई तथा जेल भेजा गया।
👉🏻 कोतवाली में 7 आरोपी गिरफ्तार

इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। थाना प्रभारी प्रेमचन्द साहू ने बताया कि शहबाज अली उर्फ बुट्टू उर्फ गोलू, अनुराग कुमार खुटे, दीपक सोनवानी, मोहन केवट, विशाल दास, छोटू यादव और सूरज दास महंत के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया है। लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी सुखलाल यादव 48 वर्ष, निवासी रामसागर पारा, दलिया गोदाम हनुमान गली, को भी गिरफ्तार किया गया है।उसके खिलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, कोरबा के प्रकरण क्रमांक 83/2019 में परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के तहत चेक बाउंस का मामला दर्ज है। वह लंबे समय से फरार था।

👉🏻त्योहारों के मद्देनजर विशेष अभियान

नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दौरान जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों एवं फरार वारंटियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा वारंटियों की पतासाजी कर उनकी गिरफ्तारी एवं लंबित वारंटों की तामीली के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

🙏🏻कोरबा पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Latest News

पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर के पास स्थित SECL कॉलोनी के D-3 मकान को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना

कोरबा(आधार स्तभ) :  कोरबा जिले में चोरी की एक वारदात सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस...

More Articles Like This

- Advertisement -