कोरबा (आधार स्तंभ) : नगर निगम के आयुक्त आशुतोष पाण्डे एवं निगम कर्मचारियो पर अक व्यापारी ने गंभीर आरोप लगाये है। एस एस ग्रीन कॉलोनी मिवासी एवं राहुल बैग हाउस के संचालक दीपक धामेचा ने कोतोवाली थाना में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है की निगम अधिकारिओं ने उनसे जबरन र1000 जुर्माना वसूल ने का प्रयास किया,साथ ही दुकान सील करने का भी चेतावनी दी। बाद में उनके और उनके भाई के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराकर FIR करवा दी।
शिकायत के अनुसार 30 जुलाई 2026 को शाम करीब 6:30 बजे नगर निगम के कुछ अधिकारी और 15 कर्मचारी उनके दुकान पोहुचे।शिकायतकर्ता का कहना है की दुकान के सामने पड़ा कचड़ा उनकी और से नही फैंका गया था, इसके बावजूद उन पर 1000 रूपै का जुर्माना भरने का दबाव बनाया गया।
शिकायत कर्ता आरोप है के नगर निगम आयुक्त ने अपने पद का दुरुपियोग करते हुए उन्हें मानशिक यातनाएँ दी जा रही हैं।उनका यह भी कहना है के उनके पास पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद हैं।दीपक धामेचा ने पुलिस से वीडियो रिकॉर्डिंग के अधर पर इस घटना की निष्पक्ष जाँच की मांग की है।यदि जाँच में यह साबित होता हैं की की उनके द्वारा गली गलोच नही की गई, तो आयुक्त एवं संबंधित अधिकारिओं के खिलाफ जबरन धमकाने और झूठी शिकायत दर्ज करने के संबंध में वैधानिक कारवाही की जाए।
शिकायत की प्रतिलिपि प्रभारी मंत्री, मुख्य सचिव, कलेक्टर, चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स तथा पुलिस अधीक्षक को भी भेजी गई।




