सदन में आज गूंजेगा नाबालिगों से रेप-हत्या, अमानक दवाओं की खरीदी और बाघों के शिकार का मुद्दा

Must Read

रायपुर(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में बुधवार को प्रश्नकाल और ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक राजेश मूणत शासकीय मुद्रणालय में प्रिंटिंग कार्यों में कथित अनियमितताओं का मामला सदन में उठाएंगे। वे राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का ध्यान इस विषय की ओर आकर्षित करते हुए सरकार से मामले में की गई कार्रवाई और वर्तमान स्थिति की जानकारी मांगेंगे।

सदन की कार्यवाही के दौरान सरकार तीन नए विधेयक भी प्रस्तुत करेगी। इनमें अग्निशमन सेवा से संबंधित विधेयक, औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन देने वाला विधेयक तथा कारोबार को और अधिक सुगम बनाने से जुड़ा विधेयक शामिल है।

इसके अलावा भाड़ा नियंत्रण, निजी विश्वविद्यालय, वैट तथा जीएसटी कानूनों में संशोधन से संबंधित चार संशोधन विधेयकों पर भी विस्तृत चर्चा होगी। चर्चा के उपरांत इन विधेयकों को सदन से पारित कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान इन विषयों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सार्थक बहस होने के आसार हैं।

Latest News

कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रेलर ने स्कूटी सवार तीन स्कूली बच्चों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर

कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा(आधार स्तंभ) : कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो स्कूली बच्चों की मौके...

More Articles Like This

- Advertisement -