शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला हालत गंभीर…

Must Read

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  खरोरा थाना क्षेत्र के मंधाईपुर गांव में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार जीवन लाल यादव उर्फ नंदू पर आरोपी अरुण सायतोडे ने चाकू से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। नंदू के सीने में कई वार किए गए, जिसके कारण अंदरूनी चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल उसका इलाज खरोरा के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी अरुण सायतोडे ने पहले नंदू के बड़े भाई से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे।

पैसे देने से मना करने पर उसने कथित तौर पर बड़े भाई का चेन से गला घोंटने की कोशिश भी की थी। इसके अगले दिन वह नंदू को तलाशते हुए पहुंचा और उस पर चाकू से हमला कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर मामले में हल्की धाराओं में एफआईआर दर्ज करने का आरोप लगाया है। वहीं आरोपी अरुण सायतोडे अभी फरार है और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

Latest News

पुलिस आरआई पर गम्भीर आरोप,पुलिस कर्मियों से कराते हैं बाथरूम की सफाई और झाड़ू-पोछा

जांजगीर-चांपा(आधार स्तंभ) :  संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ ने जांजगीर-चांपा जिले में पदस्थ रक्षित निरीक्षक के विरुद्ध...

More Articles Like This

- Advertisement -