टेंट लगाकर वसूली करने वाला हिस्ट्रीशीटर अरेस्ट

Must Read

बिलासपुर, (आधार स्तम्भ) :  बिल्हा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर बदमाश सत्यप्रकाश उर्फ सत्या घृतलहरे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर क्रेशर संचालकों और ट्रक चालकों से अवैध उगाही करने, शराब के लिए पैसे मांगने और विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप हैं। जानकारी के अनुसार, आरोपी ग्राम पंचायत के सामने टेंट लगाकर वाहनों को रोककर कथित ‘रॉयल्टी चेक’ के नाम पर अवैध वसूली कर रहा था।

वह “शासन-प्रशासन मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता” कहकर लोगों को डराता था और चकरभाठा व बिल्हा क्षेत्र में अपने साथियों के साथ मिलकर दहशत फैला रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सिरगिट्टी क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। मौके से टेंट और कुर्सियां भी जब्त की गई हैं। पुलिस अन्य आरोपियों दिलेश घृतलहरे, सोना कोसले, नारायण रात्रे, सुनील अनंत सहित उसके साथियों की तलाश में जुटी हुई है।

Latest News

धमतरी जलप्रपात के तेज बहाव में फंसे युवक रेलिंग पकड़कर बचाई जान…

धमतरी,(आधार स्तंभ) : भारी बारिश के चलते ऊफान पर चल रहे नरहरा जलप्रपात के तेज बहाव में फंसे दो युवकों...

More Articles Like This

- Advertisement -