22 जून से 3 जुलाई तक जोन की 10 ट्रेनें कैंसिल, जांजगीर-नैला स्टेशन पर होगा ऑटो-सिग्नलिंग और चौथीलाइन कनेक्टिविटी का काम

Must Read

बिलासपुर(आधार स्तम्भ) : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के बिलासपुर-चांपा चौथी लाइन और ऑटो सिग्नलिंग का काम होगा। इस काम के चलते छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 10 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। यह गाड़ियां 22 जून से 3 जुलाई तक रद्द रहेगी, जिसके चलते यात्रियों की परेशानियां बढ़ जाएंगी।

रेलवे के इस प्रोजेक्ट के तहत जांजगीर-नैला स्टेशन में ऑटो सिग्नलिंग सहित चौथीलाइन कनेक्टिविटी का काम होगा। इसके तहत स्टेशन पर अप ग्रिड में ऑटो सिग्नलिंग सहित चौथी लाइन कनेक्टिविटी के कमीशनिंग और नॉन -इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। यह कार्य 22 जून से 5 जुलाई तक विभिन्न चरणों में किया जाएगा।

रद्द होने वाली गाड़ियां

22 जून से 3 जुलाई तक रायगढ़ और बिलासपुर से चलने वाली 68737/68738 रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू रद्द रहेगी। 21 जून से 2 जुलाई तक रायपुर से चलने वाली 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

22 जून से 3 जुलाई तक गेवरा रोड से चलने वाली 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

21 जून से 2 जुलाई तक रायपुर से चलने वाली 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।

22 जून से 3 जुलाई तक कोरबा से चलने वाली 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।

22 जून से 3 जुलाई तक बिलासपुर और गेवरा रोड से चलने वाली 68734/68733 बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

22 जून से 3 जुलाई तक बिलासपुर और कोरबा से चलने वाली 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
देरी से रवाना होने वाली गाड़ी

1 जुलाई को कोरबा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 02 घंटे देरी से रवाना होगी।
गंतव्य से पहले समाप्त और प्रारम्भ होने वाली गाड़ियां

22 जून से 3 जुलाई तक गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी। बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी।

22 जून से 3 जुलाई तक झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी। झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।

पैसेंजर बनकर चलेगी हसदेव एक्सप्रेस

कोरबा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को 22 जून से 3 जुलाई तक कोरबा-बिलासपुर के मध्य पैसेंजर के रूप में चलाई जाएगी।

गाड़ी संख्या 18250/18249 और 18252/18251 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को 22 जून से 3 जुलाई तक कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के मध्य पैसेंजर के रूप में चलाई जाएगी।

इधर, रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि असुविधा से बचने रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर यात्रा प्रारंभ करें।

Latest News

पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर के पास स्थित SECL कॉलोनी के D-3 मकान को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना

कोरबा(आधार स्तभ) :  कोरबा जिले में चोरी की एक वारदात सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस...

More Articles Like This

- Advertisement -