महानदी नहर हादसा 20 घंटे बाद नाबालिग का शव बरामद…

Must Read

धमतरी,(आधार स्तम्भ) :  जिले में रुद्री थाना क्षेत्र अंतर्गत रुद्री बैराज के पास महानदी मुख्य नहर में नहाने के दौरान डूबे एक नाबालिग का शव करीब 20 घंटे बाद बरामद किया गया है। शव नवनिर्मित पुल के नीचे फंसा हुआ मिला, जिसे गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। यह घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है, जब उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी 16 वर्षीय समीर हसन अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ नहर में नहाने गया था।

जानकारी के अनुसार, नहर पार करते समय तीन दोस्त तेज बहाव में बहने लगे, जिनमें से दो किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन समीर पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई और रेस्क्यू टीम के साथ गोताखोरों ने उसकी तलाश शुरू की। कई घंटों तक प्रयास के बावजूद युवक का पता नहीं चल सका। शनिवार को जब नहर में पानी का स्तर थोड़ा कम हुआ और बहाव धीमा पड़ा, तब उसका शव नवनिर्मित पुल के नीचे फंसा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया और वरदान एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल के मरचूरी में शिफ्ट कराया गया।

पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और मामले में पंचनामा कार्रवाई कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रुद्री बैराज के पास नहर में नहाते समय एक बच्चा बह गया था, जिसका शव बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शव पुलिस लाइन के पीछे नहर के एक कनाल के नीचे फंसा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने नहर और बैराज क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी संकेत बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Latest News

तड़पता रहा घायल,108पहुंची न समय पर 112, हुई दर्दनाक मौत

3 घण्टे लग गए आने में,ग्रामीण बोले-इतने समय में तो दशगात्र हो जाता है…! ग्रामीण अंचलों में जान पर भारी...

More Articles Like This

- Advertisement -