रायगढ़ (आधार स्तम्भ) : रायगढ़ जिला में एक युवक की लाश झाड़ियों के बीच देखा गया। रात से युवक घर से लापता था। घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जहां पुलिस व डॉग स्क्वायड की टीम जांच में जुट गई है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार की सुबह ग्राम बेहरपाली और जामगांव के बीच ग्रामीणों का आना-जाना चल रहा था। तभी ग्रामीणों ने झाड़ियों के पास एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में लाश देखी गई।
जिससे आशंका जतायी जा रही है कि युवक की हत्या की गई है। वहीं मामले की सूचना के बाद चक्रधर नगर पुलिस, साइबर व डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने मामले में जांच हर एंगल में जांच शुरू कर दी। शव का पंचनामा कर पोस्मार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।



