निर्माणाधीन सड़क पर संकेतक और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के अभाव,दर्दनाक सड़क दुर्घटना में कांग्रेस नेता सहित दो लोगों की मौत

Must Read

कोरबा (आधार स्तम्भ) :  निर्माणाधीन भारत माला सड़क पर गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में कांग्रेस नेता सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में उस समय हुआ, जब एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और पलटती हुई तीन बार उलट गई।

उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी के अनुसार, एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक एवं वर्तमान युवा कांग्रेस नेता राहुल राय गुरुवार रात अपनी कार से बालको में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कार में उनके साथ जोंधरा निवासी ऑटोमोबाइल एजेंसी संचालक ढालू अग्रवाल, मस्तूरी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भोला साहू तथा राहुल नामक युवक सवार थे।

चारों लोग रात करीब साढ़े नौ बजे उरगा पहुंचे। कोरबा शहर में प्रवेश के दौरान रास्ता भटकने के कारण कार खाईनुमा निर्माणाधीन लेन में उतर गई। लेन में उतरते ही वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार खाई में गिरते हुए तीन बार पलट गई। दुर्घटना में राहुल राय और ढालू अग्रवाल को सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में भोला साहू और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आ रहे उनके साथियों ने बिना पुलिस को सूचना दिए दोनों घायलों को अपोलो अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, मृतकों के शवों को केजीएन अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है।

प्रारंभिक जांच में निर्माणाधीन सड़क पर संकेतक और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के अभाव की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -