नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार बस, 16 यात्री घायल

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे पर रविवार सुबह लगभग 5:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बिहार से रायपुर जा रही रॉयल बस दर्री पारा के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से जा टकराई। दुर्घटना में बस में सवार 16 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 11 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण बस की तेज रफ्तार और सुबह के समय कम दृश्यता को माना जा रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को सिम्स रेफर किया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही नेशनल हाइवे पर यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए आवश्यक कदम उठाए। मामले की जांच जारी है।

Latest News

गोल्ड फ्लैक सिगरेट का भंडाफोड़, ग्राहक बनकर पहुंची दिल्ली आईटीसी, रोजाना लाखों का कारोबार…

बिलासपुर(आधार स्तम्भ) :  शहर में नकली सिगरेट के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। ITC Limited की दिल्ली टीम...

More Articles Like This

- Advertisement -