कोरबा शहर से लगभग 8 किलोमीटर दूर एक नर दंतैल हाथी के देखे जाने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल, बालको से कॉफी पॉइंट की ओर जाने वाले मार्ग को कर दिया सील

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  कोरबा शहर से लगभग 8 किलोमीटर दूर एक नर दंतैल हाथी के देखे जाने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालको से कॉफी पॉइंट की ओर जाने वाले मार्ग को पूरी तरह सील कर दिया है और आम नागरिकों की आवाजाही रोक दी गई है।

जानकारी अनुसार, हाथी अपने झुंड से बिछड़ गया है, जिसके चलते उसका व्यवहार आक्रामक हो गया है। फिलहाल हाथी बालको क्षेत्र के फुटामूढा और केसला गांवों के आसपास विचरण कर रहा है। शहर की नजदीक मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने गंभीर चेतावनी जारी कर दी है कि हाथी किसी भी समय आबादी की ओर बढ़ सकता है।

वन विभाग की टीमें लगातार हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं और उसे सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास जारी है। बालको कॉफी पॉइंट नाका के पास एक सूचना बोर्ड भी लगाया गया है, जिसमें लोगों को उस दिशा में जाने से सख्त मना किया गया है। साथ ही आसपास के गांवों के निवासियों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

अधिकारियों ने लोगों से अनुरोध किया है कि प्रतिबंधित मार्गों का उपयोग न करें और हाथी के विचरण क्षेत्र से दूर रहें। किसी भी गतिविधि या हाथी के मूवमेंट की सूचना तुरंत वन विभाग को देने की अपील की गई है। इधर, कॉफी पॉइंट पर परिवार के साथ घूमने जा रहे अतुल यादव ने बताया कि हाथी की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अपनी यात्रा रद्द कर घर लौटने का फैसला किया।

Latest News

कवर्धा में अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 300 क्विंटल धान से भरा ट्रक जब्त

कवर्धा,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही अवैध धान के...

More Articles Like This

- Advertisement -