फिल्टर प्लांट की नाली में फंसा मिला अज्ञात युवक का शव…

Must Read

दुर्ग (आधार स्तंभ) : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नया बस स्टैंड के सामने स्थित नलघर परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब फिल्टर प्लांट की नाली से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची, शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी भेजा गया। शुरूआती जांच में शव 2 से 3 दिन पुराना बताया जा रहा है और उस दरमियान शहर के कई वार्ड वही पानी पीते रहे, हालांकि लाश पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस ने सभी कोणों से जांच शुरू कर दी है। अंडरग्राउंड टंकी में शव मिलने से पूरा निगम अमला सकते में है वहीं घटना के बाद से नेता प्रतिपक्ष संजय कोसले ने जलघर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाए हैं।

Latest News

पिकअप के सीक्रेट चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 4 करोड़ रुपये कैश, दुर्ग में पुलिस ने पकड़ा, 2 हिरासत में

दुर्ग(आधार स्तंभ) :  दुर्ग जिले में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं।...

More Articles Like This

- Advertisement -