अकेली महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Must Read

जांजगीर चांपा (आधार स्तंभ) :  जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जगन्नथ पाटले उम्र 43 वर्ष, निवासी बम्हनीन थाना अकलतरा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ धारा 74 और 79 BNS के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आरोपी जगन्नथ पाटले ने पीड़िता को अकेला पाकर उसकी बेइज्जती करने की नीयत से छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। घटना की सूचना पर पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 584/2025 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने पर्याप्त सबूत और साक्ष्य मिलने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, प्र. आर. शरीफुद्दीन और महिला प्र. आरक्षक रामकुमारी मार्को की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Latest News

छत्तीसगढ़ में स्कूल 1 जुलाई से खुलने का वायरल आदेश निकला फर्जी, 16 जून 2026 से ही शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

रायपुर(आधार स्तम्भ)  :  छत्तीसगढ़ में स्कूल खुलने की तारीख को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा...

More Articles Like This

- Advertisement -