छ्त्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से सनसनीखेज वारदात आई सामने,बिल्डर चित्र सेन के पुत्र संस्कार सिंह ने की आत्महत्या

Must Read

बिलासपुर (आधार स्तंभ) :  छ्त्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। राजकिशोर नगर स्टेट बैंक के पास रहने वाले बिल्डर चित्र सेन के पुत्र संस्कार सिंह ने घर में रखे बंदूक से अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बिल्डर के बेटे के सुसाइड की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर सरकंडा टीआई नीलेश पांडे ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि संस्कार सिंह पिछले 2 साल से मेडिकल में प्रवेश के लिए कोचिंग कर रहा था। आज सोमवार को ही वह भोपाल जाने वाला था। इससे करीब घंटा भर पहले ही ये घटना हो गई।

इस पूरे मामले को लेकर सरकंडा पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है परिजनों के बयान लिए जा रहे है, कि आखिर प्रिंशु ने यह आत्मघाती कदम क्यों और किस वजह से उठाया।

Latest News

कोरबा में स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी

कोरबा(आधार स्तंभ)  :   जिले में स्वाइन फ्लू के लगातार सामने आ रहे मामलों के बीच अब स्क्रब टाइफस को...

More Articles Like This

- Advertisement -