मिट्टी के गड्ढे में गिरा जंगली हाथी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…

Must Read

अंबिकापुर/सीतापुर (आधार स्तंभ) : सीतापुर वन परिक्षेत्र के सरगा खेजूरपारा गांव में एक जंगली हाथी मिट्टी के पुराने गड्ढे में गिर गया। घटना सोमवार तड़के सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। हाथी के गिरने की जोरदार आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुँचे और तत्काल इसकी जानकारी वन विभाग को दी।

सूचना मिलते ही सीतापुर वन परिक्षेत्र की टीम मौके पर पहुँची और हाथी को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार हाथी को बिना किसी नुकसान के बाहर निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है।

Latest News

कोरबा में स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी

कोरबा(आधार स्तंभ)  :   जिले में स्वाइन फ्लू के लगातार सामने आ रहे मामलों के बीच अब स्क्रब टाइफस को...

More Articles Like This

- Advertisement -