पीजी कॉलेज में बड़ा हादसा, फॉल्स सीलिंग गिरने से छात्रा घायल… अधिकारी- ठेकेदार के खिलाफ FIR की मांग

Must Read

छत्तीसगढ़(आधार स्तंभ) :  शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ’’विकसित छत्तीसगढ़ 2047’’ सेमिनार के दौरान एक गंभीर हादसा हुआ। ऑडिटोरियम की जर्जर छत का हिस्सा अचानक गिरने से बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा चांदनी कावड़े गंभीर रूप से घायल हो गईं। सिर पर गहरी चोट के कारण उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे के बाद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य के नाम पटल पर कालिख पोतकर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों में ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो छात्र-छात्राओं के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा। गौरतलब है कि मुख्य अतिथि श्रीनिवास राव मद्दी की उपस्थिति में हुआ यह हादसा महाविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -