विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही, वर्करों के जान के साथ खिलवाड़….

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : विद्युत विभाग की घोर लापरवाही, वर्करों से काम लेते समय नहीं रखा जाता सुरक्षा का ध्यान। बिना सुरक्षा उपकरणों के चढ़ा दिया गया विद्युत पोल में, वर्करों के जान से खिलवाड़। कई हादसे होने के बाद भी विद्युत विभाग बेसुध।

आज सुबह कोरबा के सीतामढ़ी चौक में ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला। जहाँ दो लाइनमैन को ट्रांसफार्मर लगे पोल पर बिना सुरक्षा उपकरण तेज़ धुप में काम करते देखे गए। दोनों लाइनमैन बिना किसी सुरक्षा उपकरणों के पोल पर चढ़कर काम कर रहे थे। थोड़ी सी भी चूक होने पर कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

बीते शनिवार कुसमुंडा क्षेत्र में ऐसी ही लापरवाही से करेंट लगने से लाइनमैन सतीश अग्रवाल की दर्दनाक मौत हो गई थी। जिससे ठेका कर्मियों में सुरक्षा उपकरणों के अभाव को लेकर काफी आक्रोश देखा गया था। फिर भी विद्युत विभाग अपनी लापरवाही से बाज नहीं आता है और इस तरह की गंभीर घटना को नज़र अंदाज़ कर दिया जाता है। कोई भी हादसा होने के बाद जन आंदोलन होने पर पीड़ित को विभाग द्वारा मुआवजा देकर शांत कर दिया जाता है किंतु अपने कार्यशैली में कोई भी सुधार नहीं किया जाता है।

अब सवाल यह है कि :

1 > पुनः कोई हादसा घटित होता है तो ज़िम्मेदार कौन होगा?

2> क्या सिर्फ मुआवजा दे देने से विद्युत विभाग की जिम्मेदारी खत्म हो जाती है?

3> क्या विभाग में काम करने वाले लोगो की जान की कोई कीमत नहीं है?

4 > क्या विद्युत विभाग की नींद कभी टूटेगी या हादसों का सिससिला ऐसे बरक़रार रहेगा?

Latest News

पिकअप के सीक्रेट चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 4 करोड़ रुपये कैश, दुर्ग में पुलिस ने पकड़ा, 2 हिरासत में

दुर्ग(आधार स्तंभ) :  दुर्ग जिले में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं।...

More Articles Like This

- Advertisement -