कोरबा पुलिस का सख्त एक्शन: मॉडिफाई साइलेंसर वाले 69 वाहन जब्त, 15 हजार तक जुर्माना

Must Read


कोरबा(आधार स्तंभ) : पुलिस अधीक्षक कोरबा
सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर तथा नगर पुलिस अधीक्षकगण के मार्गदर्शन में जिले में वर्तमान व आगामी त्यौहारों के दौरान कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

इसी क्रम में 15 अगस्त से 29 अगस्त तक जिले के विभिन्न थाना-चौकी एवं यातायात पुलिस द्वारा मॉडिफाई साइलेंसर लगाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान कुल 69 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई तथा उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय द्वारा कुल 15,000 रुपए तक का जुर्माना लगाया गया।

कार्यवाही में प्रमुख रूप से –

  • थाना सिविल लाइन : 10 वाहन
  • थाना दीपका : 10 वाहन
  • यातायात पुलिस जिला कोरबा : 14 वाहन
  • पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर थाना : 10 वाहन
  • थाना कोतवाली : 7 वाहन शामिल रहे।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी ताकि शहर की सार्वजनिक शांति, यातायात व्यवस्था और नागरिकों की सुविधा बनी रहे।

Latest News

पिकअप के सीक्रेट चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 4 करोड़ रुपये कैश, दुर्ग में पुलिस ने पकड़ा, 2 हिरासत में

दुर्ग(आधार स्तंभ) :  दुर्ग जिले में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं।...

More Articles Like This

- Advertisement -