MBBS काउंसलिंग 2025 में बड़ा घोटाला: अनियमितताओं के आरोप, विधायक व्यास कश्यप ने की जांच की मांग

Must Read

जांजगीर-चांपा (आधार स्तंभ) : छत्तीसगढ़ में एमबीबीएस काउंसलिंग 2025 पर बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है। अभ्यर्थियों के परिजनों ने काउंसलिंग प्रक्रिया में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, एनटीए ने 22,261 अर्ह अभ्यर्थियों की सूची डीएमई रायपुर को सौंपी थी। लेकिन 12 अगस्त 2025 को जारी मेरिट लिस्ट में ऐसे कई नाम शामिल कर दिए गए हैं जो एनटीए की सूची में थे ही नहीं। हैरानी की बात तो यह है कि इन्हें मेडिकल कॉलेजों में सीट भी आबंटित कर दी गई है।

इस गड़बड़ी के चलते राज्य के सैकड़ों योग्य अभ्यर्थी चयन से वंचित हो रहे हैं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

उन्होंने मांग की है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच हो, मौजूदा काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया को तत्काल स्थगित किया जाए, और पात्र अभ्यर्थियों के लिए पुनः सही सूची जारी की जाए।

जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप ने भी इस मामले में जांच की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, वर्तमान काउंसलिंग सूची व प्रवेश प्रक्रिया को तत्काल स्थगित किया जाए और सही तरीके से नई सूची जारी कर पात्र छात्रों को न्याय दिया जाए।

Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -