कोरबा के दीपका एरिया में डीजल चोरी का बड़ा खुलासा: सीआईएसएफ ने पकड़ा कैंपर वाहन, आरोपी पुलिस के हवाले

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ): कोरबा जिले के दीपका एरिया में डीजल चोरी की बड़ी घटना का सीआईएसएफ ने खुलासा किया है। बीती मध्यरात्रि एलके-1 एरिया में की गई कार्रवाई के दौरान सीआईएसएफ जवानों ने एक कैंपर वाहन (क्रमांक सीजी 12 बीके 4836) को डीजल चोरी करते हुए पकड़ लिया।

सूत्रों के अनुसार, मौके से वाहन चालक सहित डीजल चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए वाहन और आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए दीपका पुलिस के हवाले कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी अकेला था या किसी संगठित गिरोह से जुड़ा हुआ है।

 

Latest News

कोरबा में स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी

कोरबा(आधार स्तंभ)  :   जिले में स्वाइन फ्लू के लगातार सामने आ रहे मामलों के बीच अब स्क्रब टाइफस को...

More Articles Like This

- Advertisement -