जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चाकू से हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Must Read

जांजगीर-चांपा (आधार स्तंभ) : जांजगीर-चांपा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चाकू से प्राणघात हमला करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और मोटर साइकल भी बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रभात यादव ऊर्फ भोलू उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड नं0 11 अकलतरा, गब्बर ऊर्फ सुमीत चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी दर्रीपारा खिसोरा थाना अकलतरा और संजीव कुमार ऊर्फ चीकू उम्र 19 वर्ष निवासी घासीदास मोहल्ला अकलतरा के रूप में हुई है।

इस मामले में प्रार्थी अमन सारथी ने दिनांक 06.07.2025 को थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने दोस्तों के साथ कपड़ा खरीदने के लिए अकलतरा गए थे। जहां सिघांनिया पेट्रोल पंप के पास ठेला में सिगरेट लेने के लिए गए और वहीं पर खड़े होकर सिगरेट पीने लगे। उसी समय आरोपियों ने वाहन पर बैठने को लेकर अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से पेट में हमला कर दिया। जिससे तिलेश्वर भैना के पेट में गंभीर चोट लगी और वह बेहोश होकर गिर गया।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 109 (1), 3(5) बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, उप निरीक्षक बी एल कोसरिया, सउनि डी एल बरेठ, मोबिन खान, प्र.आर. शरीफुद्दीन, आर. राजकुमार पाण्डेय, बसंत साहू और जांजगीर सायबर सेल का सराहनीय योगदान रहा।

Latest News

चरित्र संदेह पर वहशी हुआ, पत्नी-मॉं-बहन पर जनलेवा हमला

कोरबा(आधार स्तम्भ) : कोतवाली थाना क्षेत्र में सीतामणी नहर किनारे वैष्णो दरबार के पास एक व्यक्ति ने वहशियाना हरकत...

More Articles Like This

- Advertisement -