श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष पद के लिए मतदान कल, चुनाव अधिकारी नूतन सिंह ठाकुर ने सभी सदस्यों से वोट करने की अपील की

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : श्री श्याम मित्र मंडल के चुनाव अधिकारी नगर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा है कि रजिस्ट्रार महोदय के निर्देशानुसार आगामी 45 दिवस की समयसीमा के भीतर समिति का निर्वाचन कराया जाना आवश्यक है। इसी क्रम में, कल दिनांक 10 जुलाई को अध्यक्ष पद हेतु मतदान निर्धारित किया गया है।

सभी श्याम प्रेमियों के परस्पर सहयोग व सामंजस्य से समिति के अन्य सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हो चुका है। अब केवल अध्यक्ष पद हेतु मतदान शेष है।
उन्होंने मतदान का विवरण और आवश्यक दस्तावेज के बारे में विस्तार से जानकारी दी,

मतदान विवरण:
तिथि: 10 जुलाई 2025
समय: प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक
स्थान: श्याम मंदिर परिसर, कोरबा

मतदान के लिए शासकीय फोटोयुक्त पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर ID, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) अनिवार्य है। पहचान पत्र के अभाव में मतदान की अनुमति नहीं दी जाएगी।

आपसे अनुरोध है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने हेतु समय पर उपस्थित होकर, अपने पसंदीदा उम्मीदवार को मतदान कर, अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Latest News

धमतरी जलप्रपात के तेज बहाव में फंसे युवक रेलिंग पकड़कर बचाई जान…

धमतरी,(आधार स्तंभ) : भारी बारिश के चलते ऊफान पर चल रहे नरहरा जलप्रपात के तेज बहाव में फंसे दो युवकों...

More Articles Like This

- Advertisement -