बारिश बनी जानलेवा, स्टॉप डैम टूटने से बुजुर्ग की मौत

Must Read

महासमुंद। सिंघोडा थाना क्षेत्र के रक्सा गांव में बारिश के चलते नाले में बने स्टॉप डैम के धंसने से लापता हुए व्यक्ति का शव 48 घंटे बाद मिला. मृतक का शव घटनास्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर पुल के पास पानी में बहकर पहुंच गया था. शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

गौरतलब है कि वह नाले पर बने स्टॉप डैम पर खड़ा था. लेकिन पानी के तेज बहाव और भीतरी रिसाव के चलते स्टॉप डैप का मुरूम अचानक अंदर धंस गया. मौके पर खड़ा बुजुर्ग शोभा राम मुरुम के साथ ही जमीन के अंदर धंस गया. आस-पास मौजूद ग्रामीणों ने जैसे ही यह देखा उन्होंने अधेड़ को ढूंढने की कोशिश की लेकिन वह नहीं दिखा. इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. इसके बाद बीते दो दिनों से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम के साथ स्थानीय प्रशासन का बड़ा अमला रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा था. शोभा राम का शव पानी के तेज बहाव में बहकर 3 किमी पहुंच गया था, जिसे आज बचाव दल की टीमों ने उसे ढूंढ निकाला.

Latest News

अधिकार मांगने की सजा में बनाए गए अपराधी, वेतन और सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर किया आंदोलन तो दर्ज हुआ FIR

कोरबा(आधार स्तंभ) : SECL की गेवरा खदान में कार्य कर रही ठेका कम्पनी PNC में कार्यरत भू-विस्थापित कामगारों की...

More Articles Like This

- Advertisement -